फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car fired upon repeatedly on state highway; transgender person and associate injured by gunfire.

Shahjahanpur News: स्टेट हाईवे पर चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, किन्नर व साथी गोली लगने से घायल

Sat, 25 Jul 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Car fired upon repeatedly on state highway; transgender person and associate injured by gunfire.
गोली लगने से घायल सोनम किन्नर। संवाद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र को लेकर चल रहे विवाद में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर पिड़रा गांव के पास शुक्रवार रात चलती कार पर किन्नरों के एक गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। कार में सवार सोनम किन्नर व कार चला रहा उसका साथी राहुल शर्मा गोली लगने से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ढाई रोड निवासी सोनम किन्नर और उसके पक्ष के लोगों का किन्नरों के दूसरे गुट से काफी समय से क्षेत्र को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सोनम किन्नर अलीगढ़ के थाना आकराबाद क्षेत्र के करहैला गांव निवासी अपने साथी राहुल शर्मा के साथ कार से मिर्जापुर से कलान की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

जैसे ही वे फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे स्थित पिड़रा गांव की पुलिया के पास कार पहुंची, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार चला रहे राहुल शर्मा के गोली लगने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। इसके बाद भी हमलावरों ने कार पर कई फायर किए और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ सोनम किन्नर और राहुल शर्मा को सीएचसी पहुंचाया। सोनम किन्नर के गोली गाल के एक ओर से दूसरी ओर तो राहुल के सिर को छूती हुई गोली निकल गई। जरियनपुर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया। उधर, फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया है कि करीब छह-सात फायर हुए। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सोनम किन्नर के साथी सनाया की ओर से मिर्जापुर थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
--
इलाके के बंटवारे को लेकर चल रहा है विवाद
इलाके के बंटवारे को लेकर सोनम किन्नर और चांदनी किन्नर के गुट में काफी समय से विवाद चल रहा है। मिर्जापुर, परौर, बदायूं जिले के थाना हजरतपुर और अलापुर में भी एक-दूसरे के खिलाफ दोनों गुटों ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। दो अगस्त 2024 को परौर क्षेत्र के तालिकापुर गांव में एक व्यक्ति के यहां कार्यक्रम में साेनम किन्नर और उसके साथी राहुल बधाई गाने पहुंचे थे। आरोप है कि तभी वहां पर बदायूं के हजरतपुर निवासी चांदनी किन्नर, साथी के साथ पहुंच गई। दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई थी। चांदनी ने सोनम, राहुल समेत आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

----
किन्नरों के दो पक्षों में क्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा है। इसी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
-सौरभ दीक्षित, एसपी

गोली लगने से घायल सोनम किन्नर। संवाद

गोली लगने से घायल सोनम किन्नर। संवाद

गोली लगने से घायल सोनम किन्नर। संवाद

गोली लगने से घायल सोनम किन्नर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed