फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car collision Worker Death

कार की टक्कर से  कारीगर की मौत 

Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
घर से दुकान पर जा रहे सिलाई कारीगर की साइकिल में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज को ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी 25 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र पुत्तू लाल गांव खड़सार में सिलाई की दुकान पर कारीगर का काम करता था। रोज की तरह वह बुधवार को घर से खड़सार दुकान पर जा रहा था, तभी रास्ते में पुलिया के पास पीछे से आई एक कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घरवालों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ  तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर घायल
मिर्जापुर। अचानक असंतुलित हुई बाइक पर सवार दो युवक रोड के किनारे खाई में जा गिरे। बिना हेल्मेट बाइक चला रहे दोनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छोटा पहरूआ निवासी श्रीपाल वर्मा का 26 वर्षीय पुत्र सुरजीत और बाइक पर पीछे बैठा ग्राम मुस्तफानगर निवासी दोस्त 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र हरिराम वर्मा गांव छोटे पहरूआ से मिर्जापुर बाजार आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाने से पहले अचानक इनकी बाइक असंतुलित होकर रोड के किनारे गहरी खाई में जा गिरी। बाइक चालक सुरजीत और पीछे बैठा राजकुमार दोनों मुंह के बल खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनाें घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दोनों घायल आपस में गहरे दोस्त बताये जा रहे हैं।

दो मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
खुटार। गांव पिपरिया भागवंत निवासी अभिषेक मिश्रा खुटार के राजीव गांधी कंप्यूटर सेंटर पर कौशल विकास मिशन के तहत ट्रेनर हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से घर जा रहे थे। गांव सौंफरी के पास कुत्ते को बचाने के फेर में वह बाइक को नियंत्रित नहीं रख सके और खाई में जा गिरे। अभिषेक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य घटना में गांव पिपरिया बिरसिंहपुर निवासी अशोक सिंह गांव के ही अपने दोस्त पंजाब सिंह के साथ गोला जा रहे थे। कठिना पुल से आगे अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed