फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car collides with truck...wife dies, husband injured

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराई कार...पत्नी की मौत, पति हुआ घायल

Wed, 17 Sep 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck...wife dies, husband injured
प्रगति सक्सेना का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
जलालाबाद। शाहजहांपुर हाईवे पर सोमवार को देर रात ककरहा गांव के पास गड्ढा बचाने के प्रयास में एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार मोहल्ला प्रताप नगर निवासी प्रगति सक्सेना (45 वर्ष) की मौत हो गई। कार चला रहे उनके पति नवीन सक्सेना घायल हो गए। परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराए बगैर मंगलवार को दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में शिक्षक के पद पर तैनात रहीं प्रगति की सास रानी सक्सेना की सोमवार को सुबह तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें शाहजहांपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर को प्रगति अपने पति और बेटे माधव के साथ सास का हालचाल लेने कार से शाहजहांपुर गईं थीं।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि देर रात वे तीनों लोग घर लौट रहे थे। रात करीब सवा बजे जब वह ककरहा गांव के पास पहुंचे कि अचानक सड़क पर गड्ढा दिखा। गड्ढे से बचने के प्रयास में कार को बाईं ओर मोड़ा। इसी दौरान कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में पिछली सीट पर बैठा माधव बाल-बाल बच गया। घायल दंपती को पुलिस ने इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन वहां मंगलवार को सुबह करीब चार बजे प्रगति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल नवीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रगति के एक बेटी और दो बेटे हैं। हादसे की खबर पाकर कॉलेज के स्टाॅफ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने घर पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।


--
शाहजहांपुर हाईवे पर गड्ढों की है भरमार

जलालाबाद। याकूबपुर तिराहा से बरेली मोड़ तक शाहजहांपुर हाईवे फोरलेन बनाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन कुछ अड़चनों के चलते इसका निर्माण कार्य लंबे समय से अटका है। पहले से ही काफी खराब इस हाईवे का मानसून सीजन में हुई भारी वर्षा से हाल बदतर हो गया है। हालांकि, जगह-जगह कई हिस्सों में इसका निर्माण पूरा कर लिया गया है, लेकिन यह हाईवे कई जगह उखड़ा और गड्ढों से छलनी है। कांट के पास जहां चौड़ीकरण के लिए हाईवे के दोनों ओर खोदाई करके उन हिस्सों को जस का तस छोड़ दिया गया है। हाईवे जिला मुख्यालय से जुड़ा होने के कारण उस पर यातायात का दबाव बना रहता है और गड्ढों से आए दिन हादसे होते हैं। संवाद
00
रोडवेज बस की टक्कर लगने से वृद्धा ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड के सामने हुए हादसे में मोहल्ला जलालनगर की 70 वर्षीय जैबुन निशा की मौत हो गई।
मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे जैबुन निशा पैदल किसी काम से जा रहीं थीं। जैसे ही वह बस स्टेशन के सामने पहुंचीं तभी पीलीभीत डिपो की बस की टक्कर लग गई। हादसे को देख लोग दौड़ पड़े तो चालक बस छोड़कर भाग गया। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

अशफाक नगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल महिला को एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

प्रगति सक्सेना का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

प्रगति सक्सेना का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed