फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car collided with truck...three members of a family going to Nainital died

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराई कार...नैनीताल घूमने जा रहे परिवार के तीन लोगों की मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car collided with truck...three members of a family going to Nainital died
रोजा में हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा के जमुका गांव के पास मौरंग भरे ट्रक से कार पीछे से टकरा गई। हादसे में नैनीताल जा रहे गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव निवासी शिवम (37 वर्ष), उनका दो वर्षीय बेटा माधवन व बहन श्वेता द्विवेदी (42 वर्ष) की मौत हो गई। चालक और परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए। शिवम गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और शिवाय होटल के मालिक शरदेंदु पांडेय के भतीजे थे।
विज्ञापन

शिवम पांडेय व उनके परिवार के लोग उत्तराखंड घूमने जा रहे थे। कैंची धाम के बाद नैनीताल जाना था। शिवम पांडेय रविवार की रात करीब नौ बजे परिवार के साथ दो वाहनों से निकले थे। शिवम कार में आगे बैठे हुए थे। कार उनका चालक अंगद चला रहा था। पीछे सीट पर दो वर्षीय बेटा माधवन, पत्नी शालिनी, बहन श्वेता द्विवेदी व श्वेता का पांच वर्षीय पुत्र सिद्धू उर्फ शिवांश बैठे थे।
विज्ञापन

दूसरी कार में परिवार के अन्य सदस्य बैठे हुए थे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के जमुका गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से मौरंग उतारी जा रही थी। इसी दौरान ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। कार के परखचे उड़ गए। हादसे में गोरखपुर के थाना खोराबार क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी डॉ. नीरज द्विवेदी की पत्नी श्वेता द्विवेदी, मलाव निवासी शिवम पांडेय व उनके दो वर्षीय बेटे माधवन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक अंगद यादव, शिवम पांडेय की पत्नी शालिनी पांडेय, भांजा सिद्धू द्विवेदी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजनों के पहुंचने के बाद घायल सिद्धू को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

रोजा में हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed