फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car and tempo clashed, two killed including child, 12 injured

खुटार में कार और टेंपो की भिड़ंत में बच्चे सहित दो की मौत, 12 घायल

Mon, 04 Apr 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car and tempo clashed, two killed including child, 12 injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला चालक - फोटो : KHUTAR
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-पूरनपुर रोड पर रविवार दोपहर गांव नवदिया मनकंठ मोड़ के पास कार और टेंपो की टक्कर में लखीमपुर खीरी के कस्बा पलिया निवासी 35 वर्षीय वीरू और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। दो महिलाओं और दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खुटार के गांव गुरघिया निवासी रामसागर पूरनपुर खुटार रोड पर टेंपो चलाते हैं। रविवार को वह पूरनपुर से टेंपो में एक दर्जन से अधिक सवारियां बैठाकर खुटार आ रहे थे। रास्ते में गांव नवदिया मनकंठ मोड़ के पास एक कार उनके टेंपो से टकरा गई। टक्कर के बाद टेंपो खाई में जाकर पलट गया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

टेंपो में बैठे जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 20 वर्षीय भूरा कुरैशी, उनकी बहन शीरीन कुरैशी और शीरीन का एक वर्षीय पुत्र आमिर, छह वर्षीय पुत्र आहिल, 11 वर्षीय पुत्री काशिपा, पूरनपुर के ही बल्लू की 11 वर्षीय पुत्री शिफा और उनकी बहन नूर बी, पूरनपुर के गांव दिलावरपुर निवासी मुन्ना की पत्नी टिकोली देवी, जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा पलिया निवासी 35 वर्षीय वीरू, थाना मोहम्मदी के गांव मझिगवां निवासी कृष्णकुमार की पत्नी गोमती, उनकी दस वर्षीय पुत्री गीता, छह वर्षीय पुत्र गोविंद, टेंपो चालक रामसागर सहित 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने पलिया निवासी वीरू को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल शीरीन कुरैशी, आहिल, काशिपा, नूरबी, आमिर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय एक वर्षीय आमिर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने वीरू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीरू की पत्नी की ओर से कार चालक के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
15 साल से नेपाल में रहता है भूरा कुरैशी का परिवार
टेंपो और कार की टक्कर में घायल हुए पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी भूरा कुरैशी सहित उनके परिवार के छह लोग नेपाल जा रहे थे। भूरा कुरैशी ने बताया कि वह लोग 15 वर्ष से नेपाल में रहकर काम करते हैं। वह पुरनपुर से खुटार तक आने के लिए टेंपो पर बैठकर चले थे, लेकिन हादसे में उनके बेटे की मौत के साथ ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी के बाद एसएसआई और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार और टेंपो को कब्जे में लिया गया है।- धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष खुटार

खुटार सीएचसी पर भर्ती घायल गोमती देवी और उनकी पुत्री संगीता, पुत्र गोविंद

खुटार सीएचसी पर भर्ती घायल गोमती देवी और उनकी पुत्री संगीता, पुत्र गोविंद- फोटो : KHUTAR

खुटार में हादसे के बाद खाई से टैंपो को निकालती पुलिस और ग्रामीण

खुटार में हादसे के बाद खाई से टैंपो को निकालती पुलिस और ग्रामीण- फोटो : KHUTAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed