{"_id":"635c283a7d78c008d6446e39","slug":"captured-80-acres-of-land-pradhan-performed-with-villagers-shahjahanpur-news-bly502122945","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा...प्रधान ने गांव के तमाम लोगों के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा...प्रधान ने गांव के तमाम लोगों के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पुवायां। सिंधौली ब्लॉक के गांव बढ़ेला में लगभग 80 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल की जा रही है। शिकायत के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटने पर प्रधान सहित तमाम लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
प्रधान पूनम देवी गांव के कई लोगों के साथ शुक्रवार को तहसील पहुंचीं और प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रधान ने बताया कि गांव के पास लगभग 80 एकड़ जमीन जलमग्न, नवीन परती, चारागाह, तालाब आदि के रूप में दर्ज है, लेकिन जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जे कर फसल की जा रही है। वह कई बार शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग कर चुकी हैं। वर्ष 2021 में एसडीएम ने लेखपालों की टीम गठित कर पैमाइश कराई थी और सरकारी जमीन पर खड़ी फसल पर झंडी लगवा दी थीं। इसके बाद राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से गेहूं की फसल काट ली गई और फिर से फसलें तैयार की जाने लगी हैं।
प्रधान ने जमीन को कब्जामुक्त कराने और खड़ी फसलों की नीलाम कराने की मांग की है। प्रदर्शन के समय सुनील कुमार, मुनेशपाल, हुकुम सिंह, रामनाथ, बुधपाल, सुरेश सिंह, नरवीर, अनिल सिंह, धीरज, रमेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव के लोग आए थे। प्रकरण संज्ञान में आया है। टीमों का गठन कर पैमाइश कराई जाएगी और अवैध कब्जा है तो जमीन मुक्त कराई जाएगी। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां