फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Capture of government land, report on four named including lawyer

Shahjahanpur News: सरकारी जमीन पर कब्जा, वकील सहित चार नामजद पर रिपोर्ट

Tue, 30 Apr 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Capture of government land, report on four named including lawyer
पुवायां तहसील में महिला  वकील  की सीट का निर्माण देखते इंस्पेक्टर। संवाद
पुवायां। तहसील परिसर में सोमवार दोपहर बाद वकील की सीट निर्माण को लेकर तहसीलदार और महिला वकील में विवाद हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में मेन गेट के पास सार्वजनिक शौचालय बना है। इसके पास अधिवक्ता नीतू वाजपेयी ने अपनी सीट का निर्माण कराने के लिए टिन शेड डलवाया था। तहसीलदार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि तहसील बार संघ पुवायां के अध्यक्ष सुनील कुमार पाठक और महामंत्री गौरव शुक्ला ने सूचना दी कि तहसील परिसर में मेन गेट के पास सार्वजनिक शौचालय के सामने एक प्राइवेट व्यक्ति दीपक वाजपेयी टिन शेड डालकर निर्माण करा रहे हैं।
वह मौके पर पहुंचे तो दीपक वाजपेयी ने फोन कर अपने भाई जितेंद्र वाजपेयी, बहन नीतू वाजपेयी और रितु वाजपेयी को बुला लिया। सभी ने मिलकर मौके पर अवैध निर्माण को हटवाने से मना कर दिया और सरकारी कार्य में बाघा डाली। आरोपियों के साथ चार-पांच अन्य लोग हमलावर हो गए। पुलिस ने चार लोगों को नामजद और चार से पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वकील नीतू वाजपेयी ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

-----
महिला वकील को बार एसोसिएशन से किया निष्कासित
तहसील बार एसोसिएशन पुवायां के अध्यक्ष सुनील पाठक ने बताया कि महिला वकील नीतू वाजपेयी को बार एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया है। अध्यक्ष के अनुसार महिला वकील का तहसीलदार और अन्य वकील साथियों के साथ व्यवहार सही नहीं था। इस कारण आपात बैठक बुलाकर प्रस्ताव पास कर नीतू वाजपेयी काे बार एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed