{"_id":"683892d5f2748a2b0804aff6","slug":"cantt-ground-opened-for-players-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-144912-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खिलाड़ियों के लिए खोला गया कैंट का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खिलाड़ियों के लिए खोला गया कैंट का मैदान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ के कैंट मैदान को खिलाड़ियों को लिए खोल दिया गया है। मैदान के मुख्य गेट की चाबी क्रिकेटर मयूर खन्ना के सुपुर्द की गई।
ओसीएफ के रामलीला मैदान के सामने ही छावनी के मैदान पर वर्षों से खेल होते आए हैं। कुछ समय पहले छावनी परिषद ने मैदान की चहारदीवारी कराकर अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था। ऐसे में क्रिकेट खेलने का संकट खड़ा हो गया। खेल मैदान न होने के चलते खिलाड़ी परेशान हो गए। मामले को छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने उठाते हुए सेना व परिषद के अधिकारियों से पत्राचार करने के साथ ही संपर्क साधा।
गजेंद्र ने बताया कि मैदान के मुख्य गेट की चाबी क्रिकेटर मयूर को उपलब्ध करा दी गई। गेट पर जंजीर बांध दी गई है जिससे बाइक अंदर नहीं जा सकें। सुबह जल्दी गेट खोलकर शाम को अंधेरा होने से पहले बंद करना होगा। संवाद