{"_id":"664a77eee12c11d1850dc284","slug":"cantt-club-captures-shahjahanpur-cricket-league-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118966-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कैंट क्लब का शाहजहांपुर क्रिकेट लीग पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कैंट क्लब का शाहजहांपुर क्रिकेट लीग पर कब्जा
Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कृभको के मैदान में शाहजहांपुर क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रिजवान स्पोर्टिंग को 13 रनों से हराकर कैंट क्लब की टीम विजेता बनी।
रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंट क्लब ने 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। इसमें खिलाड़ी अनिल ने 37, नईम ने 20 रन का सहयोग दिया। रिजवान स्पोर्टिंग की ओर से अनुज गुप्ता ने चार और रिजवान ने दो विकेट लिए। दूसरी पारी में रिजवान स्पोर्टिंग की टीम 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खिलाड़ी आदित्य राजपूत ने 21 रन, तारिक ने 18 रन बनाए। कैंट क्लब की ओर से आमिर ने चार विकेट, सागर ने तीन विकेट लिए। आमिर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बेस्ट बेस्टमैन अपूर्व, बेस्ट बॉलर आमिर, बेस्ट ऑल राउडर अनुज गुप्ता रहे। मैच के अम्पायर फरीद व शोभित वाजपेयी रहे। मुख्य अतिथि ज्वाइंट जीएम प्रशासक हितेश कुलश्रेष्ठ तथा उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक रहे। इस मौके पर शाहजहांपुर को-आडिनेटर मनोज यादव, अध्यक्ष वीवी जौहरी, सचिव आलोक मिश्रा, फिरोज, नूर आलम आदि मौजूद रहे।