फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Candidates suffering from diabetes are allowed to carry medicines and food items

Shahjahanpur News: मधुमेह से पीड़ित परीक्षार्थियों को दवा व खाने का सामान ले जाने की अनुमति

Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Candidates suffering from diabetes are allowed to carry medicines and food items
शाहजहांपुर। सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। प्रवेशपत्र आने के बाद जिले में बनाए गए नौ केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि बोर्ड ने मधुमेह से पीड़ित परीक्षार्थियों को दवा व कुछ खाने का सामान लेकर जाने की अनुमति दी है। वहीं, पहली बार नियम लागू किया गया है कि केंद्र पर चलने वाले प्रत्येक कैमरे की रिकॉर्डिंग दो माह तक सुरक्षित रखी जाए, जिससे समय पड़ने पर उसे देखा जा सके।
विज्ञापन

जिले में 40 से अधिक सीबीएसई से संचालित विद्यालय हैं। इनमें से तक्षशिला पब्लिक स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर वन व टू, मारवाह मॉर्डन स्कूल पुवायां, एसएसएमवी, माधव राव सिंधिया, लिटिल फ्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल पुवायां, जीटीबीई एकेडमी पुवायां, दा रेनसा एकेडमी तिलहर को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं में 3343 और बारहवीं में 2656 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को लेकर केंद्राें पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

--------
पानी की बोतल, पारदर्शी पाउच ले जा सकते हैं
-परीक्षा के दौरान तलाशी के बाद परीक्षाओं को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए आंतरिक और बाह्न शिक्षक लगाए गए हैं। बच्चे पानी की बोतल और पारदर्शी पाउच में पेन आदि ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed