{"_id":"69f7802d49a5891c560b99b5","slug":"candidates-stumped-by-biology-and-chemistry-questions-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-172355-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीव और रसायन विज्ञान के सवालों में उलझे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीव और रसायन विज्ञान के सवालों में उलझे अभ्यर्थी
विज्ञापन
सूर्य, निगोही।
शाहजहांपुर। शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (नीट यूजी) का आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के सवालों में अभ्यर्थी उलझ गए। 3136 में 3067 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 69 अनुपस्थित रहे।
शहर के स्वामी शुकदेवानंद स्कूल, जीएफ कॉलेज, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक व दो, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में नीट हुई। सुबह 10 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। 11:30 बजे से उनका परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू हो गया।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सामान को जमा किया गया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई। फिर परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश मिला। दो बजे से परीक्षा शुरू हुई। पांच बजे परीक्षा का समापन हुआ। इसके बाद अभ्यर्थी बाहर निकले। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही। परीक्षा देने के बाद निकले छात्रों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। किसी ने जीव विज्ञान तो किसी ने रसायन विज्ञान के सवाल कठिन बताए।
विज्ञापन
-- -- -- --
अभ्यर्थियों से बात
पेपर सरल था। जीव विज्ञान में कुछ सवाल उलझाने वाले थे लेकिन अन्य कोई सवाल ऐसे नहीं था जिससे दिक्कत हो। तय समय में आसानी से परीक्षा पूर्ण हो गई।
-सूर्य, निगोही
--
रसायन विज्ञान के कुछ सवाल कठिन थे। बाकी सवाल ठीक थे। प्रश्नपत्र आसान था। समय रहते पूरा हो गया। परीक्षा की काफी दिनों से तैयारी कर रही थी।
-वंशिका, खुदागंज
--
प्रश्नपत्र तैयारी के अनुसार बहुत अच्छा आया। सोच समझकर तय समय रहते पूरा कर दिया। उम्मीद है कि पास हो जाएंगे। तैयारी जारी रहेगी।
-साधना, तारीन जलालनगर
--
रसायन विज्ञान के कुछ सवाल कठिन थे, लेकिन बाकी ठीक आए। परीक्षा से पहले थोड़ा दिक्कत लग रही थी लेकिन आसानी से बाकी सवालों को हल कर दिया।
- दिव्या सिंह, भटपुरा रसूलपुर
--
नीट शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 3136 अभ्यर्थियों में 3067 ने परीक्षा दी। 69 अनुपस्थित रहे। प्रशासन की देखरेख में कहीं कोई बाधा नहीं आई।
-मनीष गुप्ता, सिटी कोऑर्डिनेटर परीक्षा