फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   candidate selected in UPPCS 2018

जिले की बिटिया अंकिता ने किया गौरवान्वित

Mon, 14 Sep 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
candidate selected in UPPCS 2018
अंकिता शुक्ला को पीसीएस में चयनित होने पर मिठाई खिलाते माता पिता । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पीसीएस परीक्षा 2018 में अंकिता शुक्ला ने भी परचम फहराया है। उन्होंने एकमात्र सहायक नगर आयुक्त का पद अपनी झोली में डालकर आधी आबादी का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
विज्ञापन

विकास खंड भावलखेड़ा के गांव सुजातपुर निवासी अनिल कुमार शुक्ला और पुष्पा शुक्ला की पुत्री अंकिता ने कक्षा आठ तक की शिक्षा शहर के आकांक्षा हाईस्कूल से की। इसके बाद डान एंड डोना कांवेंट स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद जीएफ कॉलेज से स्नातक किया। अंकिता के पिता अनिल शुक्ला रौसर कोठी स्थित फैक्टरी की युनाइटेड स्प्रिट यूनिट में काम करते हैं। इनका भाई लखनऊ के बाबू बनारसी दास कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है और बड़ी बहन प्रियंका शुक्ला बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी कर रही है। अंकिता बताती हैं कि उन्होंने पहली वरीयता में डिप्टी कलेक्टर को ही दी थी, लेकिन अधिशासी अधिकारी गेड-1 में सहायक नगर आयुक्त पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में वह लखनऊ के डॉ. पीपी चौधरी के निर्देशन में पीएचडी भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed