{"_id":"626450fd08e3f91e3f0ee96b","slug":"camp-will-be-organized-in-the-college-to-give-cricket-tips-to-the-girl-students-shahjahanpur-news-bly4825266122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को क्रिकेट के टिप्स देने को कॉलेज में लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को क्रिकेट के टिप्स देने को कॉलेज में लगेगा कैंप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में अभी तक मात्र दो लड़कियां ही क्रिकेट के मैदान पर उतरने की इच्छा रखती थीं, लेकिन अब यह कारवां बढ़ता जा रहा। जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज की छात्राओं ने भी क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। छात्राओं के जनपदस्तरीय ट्रायल के लिए आवेदन करने के बाद कॉलेजों में शिविर भी लगाए जाने की तैयारी है। कैंप के माध्यम से छात्राओं को क्रिकेट के टिप्स सिखाए जाएंगे। कैंप लगाए जाने के लिए कॉलेजों से शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखा जाएगा। माना जा रहा है कि मई में छात्राओं के लिए कैंप लग सकता है।
अमर उजाला के अभियान के बाद छात्राओं की रुचि का सम्मान करते हुए जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज के क्रीड़ा सचिव ने टीम बनाने के लिए प्रयास शुरू किए तो तमाम लड़कियों ने अपनी सहमति दे दी। इसके बाद जीएफ कॉलेज में दो और एसएस कॉलेज में एक टीम का गठन कर लिया। इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के मिलने के बाद शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसोसिएशन ने छात्राओं को खेल के प्रति बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल के लिए कॉलेजों में फार्म भी उपलब्ध कराएं।
खेल सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि जीएफ कॉलेज में करीब 20 छात्राओं ने फार्म लेकर भर दिया। अब कॉलेज छात्राओं को क्रिकेट के बेसिक नियम सिखाने के लिए कैंप लगवाने के लिए प्रयासरत है। छात्राओं के लिए कैंप लगाने के लिए कॉलेज स्तर से एक पत्र एसोसिएशन को भेजा जाएगा, जिसके बाद कैंप को लगाया जाएगा। दूसरी तरफ एसएस कॉलेज में छात्राएं लगातार अभ्यास कर रही हैं। खेल सचिव अजीत सिंह चारग उन्हें खेल के बारे में विभिन्न जानकारी देकर एक मजबूत टीम बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
कैंप लगाने को तैयार है एसोसिएशन
-कैंप लगाने के लिए एसोसिएशन को एक पत्र कॉलेज को देना होगा। इसके बाद छात्राओं को क्रिकेट के टिप्स सिखाने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों कॉलेजों की तरफ से पत्र आने पर खिलाड़ी सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। - मनोज यादव, कोच, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन
जल्द ही पत्र भेजेंगे, मई में लगवाएंगे कैंप
-छात्राओं में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 20 छात्राएं फार्म ले चुकी हैं। छात्राओं के लिए कैंप लगाने के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखा जाएगा। रमजान के बाद मई में कैंप लगवाकर छात्राओं को क्रिकेट का अभ्यास कराया जाएगा। -डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य, जीएफ कॉलेज