फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Camp will be held today for enterprise registration

Shahjahanpur News: उद्यम पंजीकरण के लिए आज लगेगा शिविर

Tue, 13 Jun 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Camp will be held today for enterprise registration
शाहजहांपुर। जिला उद्योग केंद्र की ओर से उद्यम पंजीकरण अभियान पखवाड़ा के तहत मंगलवार को खिरनीबाग स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी व्यापारी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों को केंद्र सरकार की तरफ से कई लाभ प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि शिविर पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक लगेगा। उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुराग यादव करेंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने पर व्यापारी को पांच लाख रुपये के बीमा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही टेंडर में ईएमडी, अनुभव और टर्नओवर में छूट दी जाएगी। भारत सरकार के विभागीय खरीद कोटा आरक्षण में छूट मिलेगी। भुगतान लंबित होने पर फेसिलिटेशन काउंसिल से 18 प्रतिशत का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी (ऑप्शनल), ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट की आवश्यकता होगी। उन्होंने सभी व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से इस योजना का लाभ उठाने और अपने दस्तावेज साथ लेकर आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed