फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Calls for the absence of absence from cleaning labor

सफाई श्रमदान से गैरहाजिर अफसरों का जवाब तलब

Sun, 02 Apr 2017 12:23 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
 डीएम कर्ण सिंह चौहान के नेतृत्व में शनिवार को कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो घंटे तक श्रमदान करके दफ्तरों समेत पूरे परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

सफाई अभियान के दौरान डीएम ने पाया कि एनआईसी, मनोरंजन कर, कर्मचारी कल्याण निगम, डीआई शिक्षा, प्रोबेशन, निर्वाचन, विकास, समाज कल्याण, विनियमित क्षेत्र आदि विभागों के कई अधिकारी और कर्मचारी सफाई कार्य में हाथ बटाने नहीं पहुंचे। इस बात से नाराज डीएम का गुस्सा और भड़क उठा, जब उन्होंने जिला पंचायत के एक कर्मचारी को सुबह आठ बजे बाइक से जाते देख लिया। डीएम ने इन सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का जवाब तलब किया।  
विज्ञापन

इससे पूर्व, डीएम ने कलक्ट्रेट की छत पर चढ़कर वहां खड़ी घास-फूस की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी सप्ताह में मात्र दो घंटे श्रमदान करें तो स्वच्छता अभियान की सफलता स्वत: नजर आने लगेगी। मनोरंजन कर विभाग, विनियमित क्षेत्र और निर्वाचन कार्यालय के पीछे गंदगी पाए जाने पर सफाई में डीएम स्वयं जुटे तो पूरा सरकारी अमला उनका अनुसरण करने में जुट गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे आदि उनके साथ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed