फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cable box on Hammer and Suheli line damaged, lights of hundreds of houses lost

Shahjahanpur News: हथौड़ा और सुहेली लाइन पर केबल बक्सा खराब, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल

Mon, 04 Mar 2024 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cable box on Hammer and Suheli line damaged, lights of hundreds of houses lost
शाहजहांपुर। बारिश की वजह से रविवार को जिलेभर में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई। हथौड़ा उपकेंद्र के अंटा फीडर और पुवायां के बड़ा गांव के सुहेली उपकेंद्र का केबल बक्सा फट गया। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अतिरिक्त इंसुलेटर फटने और तार टूटने की वजह से लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

रविवार को हथौड़ा उपकेंद्र के अंटा फीडर पर गन्ना शोध परिषद के पीछे सड़क किनारे केबल बक्सा फट गया। सुबह करीब चार बजे आए फाल्ट की वजह से फीडर के करीब तीन हजार घरों में आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह होने पर मोटर व सबमर्सिबल नहीं चलने से लोग पानी के लिए परेशान रहे। जेई अंकित तिवारी ने टीम को मरम्मत कार्य में लगाया। करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

पुवायां के सुहेली उपकेंद्र का केबल बक्सा सुबह खराब होने की वजह से बिजली गुल हो गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास आए फाल्ट की वजह से 15 गांवों की आपूर्ति नदारद रही। जेई संजीव कुमार ने लाइन पर काम शुरू कराया। शाम पांच बजे आपूर्ति दी जा सकी। इसी तरह मुड़िया पवार उपकेंद्र की लाइन पर इंसुलेटर बर्स्ट होने से 30 गांवों की बिजली दोपहर 12 बजे तक गुल रही। ददरौल में इकनौरा लाइन की खानपुर के पास पोल टूटने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
33 केवी लाइन ब्रेकडाउन, जेई असिस्टेंट को फोन देकर चले गए
-अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन दोपहर में ब्रेकडाउन हो गई। इसी उपकेंद्र से चौक, कच्चा कटरा, दीवान जोगराज समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों में बिजली दी जाती है तब भी उपभोक्ताओं की सुनने वाला नहीं है। रविवार को ब्रेकडाउन के बाद लोग बेहाल हो गए। उपकेंद्र पर कॉल करने पर किसी ने रिसीव नहीं किया। जेई से भी लोगों का संपर्क नहीं हो सका। सीयूजी नंबर उनका असिस्टेंट के पास था। कई घंटे के बाद ककरा उपकेंद्र से जोड़कर लोगों को आपूर्ति मिली, लेकिन ओवरलोडिंग के चलते आवाजाही लगी रही।

-------------
नवादा में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, मुकदमा दर्ज
-नवादा गांव में रखे 100 केवी ट्रांसफार्मर से शनिवार की रात चोरों ने तेल चोरी कर लिया। इसके बाद गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। जेई आदर्श कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पिछले चार दिन में तेल चोरी की तीसरी घटना है। लगातार तेल चोरी होने से बिजली निगम के कर्मियों का सिरदर्द बढ़ गया है। इससे पहले ककरा व दीवान जोगराज में ट्रांसफार्मर में चोरी हो चुकी है। संभावना है कि तेल चोरी करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed