फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bypolls: Names of Saboteurs Handed Over to State President in a Sealed Envelope

उपचुनाव : भितरघात करने वालों के नाम बंद लिफाफे में प्रदेश अध्यक्ष को दिए

Sun, 10 May 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bypolls: Names of Saboteurs Handed Over to State President in a Sealed Envelope
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस अपनी सीट नहीं बचा सकी। भितरघात के चलते फारवर्ड ब्लॉक की प्रत्याशी पूजा कसाना ने जीत दर्ज की। समीक्षा के दौरान तीसरे स्थान पर पहुंची कांग्रेस में भितरघात की बात सामने आने पर शनिवार को जिला कमेटी के साथ पहुंचे कटरा के नगर अध्यक्ष अच्छन खां ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखित में नाम दिए। अजय राय ने पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष से मांगी है।
विज्ञापन

वर्षों से नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट को संभाले कांग्रेस को उपचुनाव में जोरदार झटका लगा। काफी प्रयास करने के बाद भी कांग्रेस के प्रत्याशी वाजिद अली तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा दूसरे स्थान पर रही। हार के बाद कांग्रेस ने मंथन शुरू किया। शनिवार को कांग्रेस की जिला कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि कटरा के नगर अध्यक्ष अच्छन खां ने गोपनीय लिफाफे में कुछ नाम दिए हैं। प्रदेश कार्यालय से पत्र आने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। उसके बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कांग्रेस नेता का भाजपा विधायक के साथ वीडियो वायरल
कांग्रेस के एक नेता का भाजपा विधायक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है। वीडियो में कांग्रेस नेता विधायक के साथ गाड़ी में बैठते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर पार्टी में अंदरखाने तमाम चर्चाएं चल रहीं हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

-----------
सपा की समीक्षा बैठक आज

मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की हार पर रविवार की शाम को पांच बजे समीक्षा बैठक कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। पूर्व चेयरमैन सुकेश कुमार गुप्ता के कोल्ड स्टोर परिसर में होने वाली बैठक में जिला महासचिव रणंजय यादव ने पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे सभी लोगों को आमंत्रित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed