फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By waving black flags, the Spaniards protested against the arrival of the Prime Minister.

काले झंडे लहराकर सपाइयों ने किया प्रधानमंत्री के आगमन का विरोध

Sun, 19 Dec 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
By waving black flags, the Spaniards protested against the arrival of the Prime Minister.
शाहजहांपुर में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व पूर्व विधायक राजेश यादव को हिरासत लेकर गाड़ी में बैठा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराकर विरोध किया। सभास्थल की ओर जाने को लेकर सपाइयों की पुलिस से खूब धक्का-मुक्की हुई। इस बीच सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व पूर्व विधायक राजेश यादव के साथ सैकड़ों सपाइयों को हिरासत कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन

कटियाटोला स्थित पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास पर कार्यकर्ता शनिवार एकजुट हुए और दोपहर 12:45 बजे सभी काले झंडे लेकर सभा स्थल की ओर चल दिए। इससे पहले ही पुलिस बल ने पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास और आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। जैसे ही सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश के आगे पुलिस की एक नहीं चली। कार्यकर्ता हाथ में काले झंडे लेकर नारे लगाते हुए और पुलिसकर्मियों के साथ संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते रहे। निशात टॉकीज के पास पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वाहनों में बैठना शुरू कर दिया। इसमें महिलाओं को महिला पुलिस ने पकड़कर गाड़ी में बैठाया। इसके बाद भी तमाम कार्यकर्ता शहीद पार्क तक पहुंच गए। इस बीच सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व पूर्व विधायक राजेेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। जिन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई वह खुद पुलिस लाइन पहुंच गए। दो घंटे के बाद पुलिस प्रशासन ने बिना किसी शर्त के साथ सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

काले झंडे दिखाने का किया था एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के विरोध में पूर्व विधायक राजेश यादव ने पहले ही काले झंडे दिखाने का एलान कर दिया था। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शनिवार को सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ सभी बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस की घेराबंदी को धता बताकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास पर पहुंच गए। जहां से सभी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली स्थल जाने के लिए आगे बढ़े, जिनको रोकने के लिए पुलिस ने घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज
सपाइयों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा घायल हो गए। उनके माथे पर चोट लगने से खून बहने लगा। निजी चिकित्सक से उन्होंने अपना उपचार कराया।
पिकनिक टूर मनाने जिले में आए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री : तनवीर
शनिवार को प्रधानमंत्री के आगमन का विरोध करने पर गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस लाइन में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बार-बार जिले में पिकनिक टूर मनाने आए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरीके से बर्बाद हो गई, लेकिन भाजपा सरकार ने जिले को दैवी आपदाग्रस्त घोषित नहीं किया। किसानों को उनकी बर्बाद फसल का कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की दोनों भाजपा सरकारें किसानों के साथ लगातार धोखेबाजी कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं।
इन लोगों ने दी गिरफ्तारी
एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा, सलोना कुशवाहा, डॉ. रागिनी सिंह चौहान, नीरज मिश्रा, मुकेश कुशवाहा, अजफर अली खान, रिजवान अहमद, गोपाल अग्निहोत्री, विजय सिंह, संजीव वर्मा, तय्यब खान, अतिउल्ला सिद्दीकी, सचिन सक्सेना, पंकज सर्राफ, सुखबीर सिंह चौहान, आनंद शुक्ला, अजीत यादव, मुजम्मिल खान, टिंकू सिंह, नसीम खान, राजू सिंह, अजीज अहमद खान, गुफरान खान, लोकेश मिश्रा, सर्वेश कुमार यादव, अनुज प्रधान, श्याम लाल यादव, शारदा राज पासी, अनु रस्तोगी, ब्रह्मानंद मिश्रा, विशाल यादव, तहसीन खान, प्रमोद यादव, इमरान, आरिफ खान, सूरज कटारिया, सचिन भोजवाल, रामकुमार भोजवाल, अंकुर कटिहार, नईम खान, विपिन यादव, नरेंद्र सिंह, शादाब खान, सलीम खान, उजैर खान, विकास चंद्र, सौमित्र यादव, फरहान, असलम खान, अखिलेश यादव, अभय शंकर, प्रसून कुमार, बलविंदर यादव, रवि प्रकाश पांडे आदि ने गिरफ्तारी दी।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव व एमएलसी अमित यादव समेत 60-70 लोग काले झंडे लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। उसी समय सबको हिरासत में लिया गया था। दो घंटे के बाद सभी को छोड़ दिया गया। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed