फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   By Nkb six Million Theft

नकब लगाकर छह  लाख की चोरी

Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निगोही।
अमर उजाला ब्यूरो निगोही। Updated Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
By Nkb six Million Theft
चोरी - फोटो : अमर उजाला
गांव जहानपुर में चोरों ने की वारदात
विज्ञापन

मकान के पीछे नकब लगा कर घर में दाखिल हुए चोर जेवर, बर्तन, कपड़ा और 2.90 लाख रुपये नगदी सहित लगभग छह लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

निगोही थाना के गांव जहानपुर निवासी सुरजीत ने पुलिस को बताया कि वह सपरिवार खाना खाकर घर के बरामदे में सो गए। सोमवार सुबह गांव की ही एक अन्य परिवार की महिला पांच बजे शौच करने गयी तो उसने दरोगा तेजेंदर के धान के खेत में बक्सा पड़ा देखा। सुरजीत की पत्नी भी उठी तो उसने कमरे के पीछे की दीवार में नकब लगी देखी। चोर बड़े बक्से और अलमारी के ताले तोड़ कर चोर नगदी, तीन झाले, दो बेहसर, दो सोने के पैंडल, हंसली, करधनी, कमरबंद, बिछुआ, पायल, दो पचहड़, बर्तन, कीमती कपड़ों सहित छह लाख का सामान उड़ा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करने के बाद तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed