फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   By closing Bullion Market Square merchants encompass

चौक सर्राफा मार्केट बंद रखकर व्यापारियों ने दिया धरना

Wed, 10 Feb 2016 08:33 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 10 Feb 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन

 दो लाख रुपये से अधिक के जेवरों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता

विज्ञापन
संबंधी आदेश वापस नहीं लिए जाने के विरोध में चौक सर्राफा के कारोबारियों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके धरना दिया और कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस मुद्दे को लेकर शहर की विभिन्न सर्राफा यूनियनें पहले भी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन दे चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार के स्तर से कोई राहत नहीं मिलने पर चौक सर्राफा मार्केट के कारोबारी आंदोलन के मूड में आ गए। वहां की सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष जवाहर लाल रस्तोगी और संरक्षक सुरेंद्र सिंह सेठ के नेतृत्व में कारोबारी सुबह इकठ्ठा हुए और प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खोलने का निर्णय किया।
प्रदर्शन के बाद धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने पैन कार्ड की अनिवार्यता को अव्यवहारिक और सर्राफा कारोबार को चोट पहुंचाने वाला बताया। वित्त मंत्री अरुण जेटली को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि प्रधान देश में खेती से होने वाली आय करमुक्त रखी गई है। इस कारण 123 करोड़ की आबादी में केवल 4.25 करोड़ लोग आयकर रिटर्न, जेवरों में निवेश करने वाली अधिकांश ग्रामीण महिलाओं के पास पैन कार्ड नहीं हैं। ऐसे में यह बाध्यता वापस नहीं लिए जाने पर व्यवसाय प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed