फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   businessman gave poison to his four year old son and committed suicide along with his wife in shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में मासूम बेटे को जहर देकर मारा... फिर कारोबारी ने पत्नी के साथ दी जान; सूदखोरों से थे परेशान

Wed, 27 Aug 2025 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 10:34 AM IST
सार

Shahjahanpur Suicide Case : शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में चार साल के मासूम बेटे को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर और उसकी पत्नी शिवांगी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मासूम का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। दंपती के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। 

विज्ञापन
businessman gave poison to his four year old son and committed suicide along with his wife in shahjahanpur
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में सूदखोरों व कर्ज से परेशान दुर्गा कॉलोनी निवासी हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर (36 वर्ष) व उनकी पत्नी शिवांगी ग्रोवर (34 वर्ष) ने चार साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। मासूम का शव बेड पर पड़ा मिला। कारोबारी के फोन में 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें ब्याज पर लिए गए कर्ज के अलावा अन्य देनदारियों का भी जिक्र है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मोहनगंज में संकट मोचन मंदिर के पास स्थित पानीपत हैंडलूम के संचालक सचिन ग्रोवर पत्नी व बेटे फतेह के साथ दूसरी मंजिल पर रहते थे। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली भाभी ज्योति से मोबाइल फोन का चार्जर मांगने नीचे आए थे। बुधवार को बड़े भाई मोहित के नौ महीने के बेटे का नामकरण संस्कार कार्यक्रम गुरुद्वारे में था। उसमें शामिल होने के लिए सभी को जाना था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: छांगुर जैसा एक और गिरोह सामने आया, प्रभात का खतना कराने की तैयारी में था मौलाना; पुलिस ने पहुंचकर बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक सचिन के नीचे नहीं आने पर मां सीमा ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर वह ऊपर पहुंचीं। अंदर झांककर देखा तो दृश्य देखकर चीख पड़ीं। शिवांगी का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। वहीं बेड पर फतेह का शव पड़ा था। ऊपर से कंबल डाला गया था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

businessman gave poison to his four year old son and committed suicide along with his wife in shahjahanpur
दंपती और उनके बेटे का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र 
दूसरे कमरे में सचिन का शव लटका देखकर चीख मारकर भाग खड़ीं हुईं। इसके बाद भाभी ज्योति ने शोर मचाया। तब कॉलोनी के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर रोजा थाने भी पहुंच गई। पुलिस को 13 पेज का सुसाइड नोट सचिन के मोबाइल में मिला है। इसमें आर्थिक तंगी और लोगों की देनदारी का जिक्र है।

businessman gave poison to his four year old son and committed suicide along with his wife in shahjahanpur
घटना के बाद मकान के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सचिन की सास संध्या मिश्रा ने आरोप लगाया कि उद्योग केंद्र से स्वीकृत ऋण के अनुदान के नाम पर दामाद को परेशान किया जा रहा था। 17 लाख के अनुदान में आधी धनराशि की मांग की जा रही थी। भाई गौरव ग्रोवर ने शहर के चार लोगों पर दो लाख के कर्ज पर प्रतिदिन 20 हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया। बताया कि सूदखोरों ने बाइक और कार भी जब्त कर ली थी। 

businessman gave poison to his four year old son and committed suicide along with his wife in shahjahanpur
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह व सीओ सदर प्रयांक जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। इसमें आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। दंपती मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed