{"_id":"68ed52e5d88c49d06008ef1f","slug":"bus-service-to-agra-will-start-from-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155029-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आगरा के लिए आज से शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आगरा के लिए आज से शुरू होगी बस सेवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शाहजहांपुर से शाहबाद, पाली होते हुए आगरा के लिए नई बस सेवा शुरू की है। इस बस से शाहबाद के बाशिंदों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। अब उन्हें कस्बे से ही बस आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
परिवहन निगम के बेड़े में बसाें की संख्या में इजाफा होने के बाद विभिन्न रूटों से जोड़कर चलाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक शाहबाद के लोगाें को आगरा जाने के लिए शाहजहांपुर या हरदोई आना पड़ता था। उनकी सुविधा को देखते हुए नई बस को शुरू किया है।
केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शाहजहांपुर से सुबह सात बजे आगरा के लिए बस रवाना की जाएगी। यह शाहबाद, पाली होते हुए हुल्लापुर और फर्रुखाबाद से आगरा जाएगी। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। संवाद