{"_id":"6894f808f01730f2f1054bd9","slug":"bus-service-started-for-farrukhabad-people-of-hundred-villages-will-get-relief-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149925-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्रुखाबाद के लिए बस सेवा शुरू, सौ गांवों के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्रुखाबाद के लिए बस सेवा शुरू, सौ गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज कार्यशाला में बस का पूजन करते ददरौल विधायक अरविंद सिंह। संवाद
- फोटो : पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान हुई घटना के बाद लगी भीड़।
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को चांदापुर-चौहनापुर, कुर्रियाकलां होते हुए फर्रुखाबाद के लिए बस सेवा को शुरू कर दिया। बस चलने से करीब साै गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
रोडवेज कार्यशाला पर ददरौल से विधायक अरविंद सिंह ने नई बस सेवा का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने मंत्रोच्चार किया। विधायक ने स्वयं व अपने कार्यकर्ताओं के साथ बस में बैठकर यात्रा की। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी।
रोज कचहरी आने-जाने वाले लोगों को कठिनाई नहीं आएगी। गंगास्नान व फर्रुखाबाद जाने वाले लोगों को काफी सुविधा हो सकेगी। बताया कि जल्द ही सिकंदरपुरकलां से मदनापुर होते हुए शाहजहांपुर तक बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इसी तरह सिसौआ से बस चलाने की योजना है। साथ ही कांट में बस अड्डे का निर्माण भी जल्द चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एआरएम अरुण कुमार, केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा, दीपक सक्सेना, मृदुल सिंह, डिपो प्रभारी विजय शुक्ला, हरजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
--
यह है समय सारिणी
बस सुबह फर्रुखाबाद से सात बजे चलेगी। 7:45 बजे कुर्रियाकलां आएगी। वहां से बांसखेड़ा, चौहनापुर, परसनिया, इटौरा, दुधौना, भरगवां, चांदापुर, सरौरा, बबक्करपुर, बिजलापुर, कारीमुकुआपुर, ऊधौपारा, कचहरी होते हुए 9:40 बजे बस अड्डे पर आएगी। शाम को बस अड्डे से 4.25 बजे बस रवाना होगी। शाम को 6: 10 पर कुर्रियाकलां पहुंचेगी। फर्रुखाबाद में बस का ठहराव होगा।