Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus operations affected, passengers upset

Shahjahanpur News: कोहरे से प्रभावित हुआ बस संचालन, यात्रियों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

Thu, 22 Dec 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 07:00 AM IST
सार

सर्दी के बढ़ने के बाद भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। बुधवार शाम को सिर्फ एक अलाव ही जलता मिला। उसे भी काफी तलाश करना पड़ा। इतने बड़े परिसर में सिर्फ एक अलाव जलने के कारण यात्रियों को सर्दी से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Bus operations affected, passengers upset
शाहजहांपुर में रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के संचालन करने के आदेश के बाद भी लगा बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर। कोहरे में हादसों से बचाव के लिए रात में आठ से सुबह आठ बजे तक बसों के संचालन पर प्रतिबंध से लोगों ने अपना सफर टाल दिया। हालांकि रोडवेज परिवहन के अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर बसें चलाई जाएंगी, लेकिन कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर बसों को रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन निगम के पास 111 सरकारी व 74 अनुबंधित बसें हैं। इसमें 25 बसें दिल्ली रूट पर चलाई जाती हैं। रात आठ बजे के बाद करीब तीन सेवाएं दिल्ली रूट की हैं। इसके अतिरिक्त सुबह चार बजे से लखनऊ, हरदोई, बरेली आदि की सेवाओं को शुरू कर दिया जाता है। वहीं, सेहरामऊ दक्षिणी के स्टॉप पर बुधवार शाम करीब 4.40 बजे हरदोई डिपो की बस के चालक ने यात्रियों के खड़े होने के बाद भी बस नहीं रोकी। इस मामले में क्षेत्र के लोगों ने ट्वीटर पर परिवहन मंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन


लखनऊ जाना है...पर बस नहीं मिली
बंडा निवासी खूब सिंह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ लखनऊ जाने के लिए निकले थे। रोडवेज बस स्टैंड पर आने पर बस का इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे के बाद चालक ने उन्हें बसें नहीं चलने की सूचना दी। खूब सिंह ने बताया कि बसों के नहीं चलने की सूचना उन्हें नहीं थी। बोले-मोबाइल में देखा है कि आदेश वापसी हो गई। फिर भी बस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डे पर मात्र एक अलाव
सर्दी के बढ़ने के बाद भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। बुधवार शाम को सिर्फ एक अलाव ही जलता मिला। उसे भी काफी तलाश करना पड़ा। इतने बड़े परिसर में सिर्फ एक अलाव जलने के कारण यात्रियों को सर्दी से जूझना पड़ रहा है। लखीमपुर खीरी से आए इमामी शाम करीब आठ बजे अपने परिवार के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच गए। उन्हें सुबह कलियर शरीफ में दरगाह के लिए जाना है। रात रोडवेज के रैन बसेरे में गुजारने के लिए पहले बेटे आमीन से पुआल की व्यवस्था कराई। रोडवेज का रैन बसेरा सिर्फ नाम के लिए है। यहां पर यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।


कोहरे के कारण रात में बस संचालन में दिक्कत आ रही है। रात में कोहरा ज्यादा पड़ने पर बसों को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाएगा। -आरएम पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed