फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bunch line burnt due to overloading, people lament in the heat

Shahjahanpur News: ओवरलोडिंग से जल गई बंच लाइन, गर्मी में बिलबिलाएं लोग

Tue, 13 Jun 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bunch line burnt due to overloading, people lament in the heat
शहर की दुर्गा इंकलेव कॉलोनी में बिजली सही करते कर्मचारी।
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग के कारण रात में बंच लाइन जल गई। इसके चलते दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी के बाशिंदे पूरी रात बिजली के लिए तरसते रहे। इंवर्टर तक डाउन हो गए। शाम करीब सवा चार बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रात करीब ढाई बजे हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र की दुर्गा एन्क्लेव की बंच लाइन बर्स्ट हो गई। जिसके चलते पूरी कॉलोनी की बिजली गुल हो गई। उपभोक्तओं ने उपकेंद्र पर फोन कर अवगत कराया। पूरी रात बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो गए। लोगों की आंखों से नींद गायब हो गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने काम शुरू किया, लेकिन वह लाइन को सही नहीं कर पाए। सुबह में पानी की किल्लत हो गई। दोपहर करीब 12:30 बजे लाइन शुरू हो गई। अचानक से लोड पड़ने के कारण फिर से बंच लाइन आपस में चिपक गई। इसके चलते फिर से कर्मचारी बुलाएं गए। सवा चार बजे लाइन बहाली हो सकी। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
उपकेंद्रों पर सन्नाटा, वैन पर बिल जमा करने को लग रही लाइन
-विद्युत उपकेंद्रों पर इन दिनों बिल जमा नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते वहां सन्नाटा पसरा है। लोग बिल जमा करने आते हैं, लेकिन बिलिंग स्पॉट सेंटर पर ताला पड़ा देखकर लौट जाते हैं। वहीं दूसरी ओर घंटाघर व टाउनहाल में बिल जमा करने के लिए खड़ी वैन के सामने उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है। अधिकारियों की मानें तो साफ्टवेयर में खराबी के चलते उपकेंद्र पर बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed