फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullion trader cremated 17 hours after body was refused to be taken

Shahjahanpur News: शव लेने के इन्कार के 17 घंटे के बाद सराफा व्यापारी का हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 21 Aug 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader cremated 17 hours after body was refused to be taken
निगोही में शोक में बैठे उमेश के परिजन। संवाद
निगोही। गांधी कॉलोनी निवासी सराफा व्यापारी उमेश गुप्ता की पुलिस घेराबंदी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पोस्टमाॅर्टम के करीब 17 घंटे बाद बृहस्पतिवार को मिर्जापुर स्थित ढाईघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर छह अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दस वर्षीय बेटे चिराग गुप्ता ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब ढाई बजे लखनऊ के मलिहाबाद थाने से उपनिरीक्षक अश्वनी के साथ तीन कांस्टेबल और निगोही थाने से दो सिपाही उमेश के घर पहुंचे थे। उमेश पर मलिहाबाद थाने में चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में केस दर्ज था जिस पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान वह छतों के रास्ते घर से निकल गए। सुबह करीब छह बजे उनका शव भाई राकेश गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में मिला। परिजनों ने पुलिस पर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते हुए छह घंटे तक शव नहीं उठने दिया। शाम को पोस्टमाॅर्टम के बाद भी परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के समझाने पर शव लिया गया। मुकदमे की विवेचना थाना प्रभारी राजीव तोमर कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को विवेचना शुरू नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार उमेश के घर और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

=========
पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं पत्नी
मृतक की पत्नी संतोष कुमारी ने कहा कि वह अभी तक पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पति की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मजबूत आरोप पत्र तैयार करने की मांग की। उनका कहना है कि पुलिस ने पक्षपात किया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगी। उन्होंने कहा कि पति के हत्यारों को सजा मिलने पर ही उन्हें चैन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
उमेश के परिजनों से मिले कंछल, सीएम से शिकायत की बात कही
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बृहस्पतिवार को उमेश के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस उमेश को मृत अवस्था में छोड़कर चली गई थी। कंछल ने पुलिस की भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की मदद के लिए ज्ञापन देगा।
---------
मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। सीसी कैमरों की फुटेज निकाली जाएगी। पुलिस प्रत्येक एंगल पर काम करते हुए विवेचना करेगी।
- शुभम वर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed