फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullion Kagigr spoils Not to disclose

सराफा कागीगर से लूट का नहीं हो रहा खुलासा

Mon, 11 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में छह दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर सराफा कारीगर से करीब साढ़े छह लाख के जेवर और नगदी लूट ली थी। घटना को छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़ित ने घटना के खुलासे के लिए एसपी से गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी प्रोवीर डे सराफा कारीगर हैं। बीती पांच जुलाई को वह बरेली से आर्डर के जेवर लेने गए थे। उसी दिन रात करीब 12 बजे वह स्टेशन पर ट्रेन से उतरे और मालगोदाम स्थित स्टैंड से अपनी बाइक उठाकर घर की तरफ चल दिए थे। तेल टंकी के पास चार बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर प्रोवीर से जेवर से भरा थैला लूट लिया था। थैले में करीब 6.30 लाख के जेवर और 20 हजार रुपये की नगदी थी। घटना के चार दिन के बाद थाना सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले खुलासे के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। सदर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मामले के खुलासे के प्रयास में लगे है। घटना का शीघ्र खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed