फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bulldozers run on encroachment in Khutar Shahjahanpur

Shahjahanpur News: खुटार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से दुकानदारों में मची खलबली

Thu, 05 Dec 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 06:36 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार में अतिक्रमण के चलते आए दिन सड़कों पर जाम लगता है, जिससे राहगीर परेशान होते हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bulldozers run on encroachment in Khutar Shahjahanpur
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार कस्बा में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में मेन रोड से मुख्य चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। बुलडोजर देखकर कुछ दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन


खुटार के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लग जाता है। चूड़ी वाली गली के पास रोजाना ही जाम लगता है। इसके अलावा मुख्य चौराहे के पास ही पुवायां, शाहजहांपुर के लिए डग्गामार वाहन चालक सवारियां बिठाते हैं, इससे भी जाम लग जाता है। मेन रोड किनारे बनाए गए नाले पर भी तमाम लोगों ने कब्जा कर स्थाई निर्माण कर लिया है और नाले के आगे सड़क पर वाहन खड़े करते हैं। लोग काफी समय से इसकी शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन


सभी मार्गों से हटेगा अतिक्रमण 
बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार नगर पंचायत के तमाम कर्मचारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और अतिक्रमण को हटवाया। बुलडोजर देख तमाम दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि खुटार में सभी मार्गों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि लोग खुद ही अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम पुवायां संजय पांडे ने बताया कि आवागमन में लोगों को समस्या हो रही थी। पुवायां में अतिक्रमण हटवाया गया था, आज खुटार में अतिक्रमण हटवाया गया है। आवागमन सुचारू रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed