फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bull injures woman and elderly person by ramming into them.

Shahjahanpur News: सांड़ ने टक्कर मारकर महिला और बुजुर्ग को किया घायल

Tue, 06 Oct 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bull injures woman and elderly person by ramming into them.
खुटार। छुट्टा सांड़ ने गांव मोहनपुर में सावित्री देवी और चंद्रभाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों का खुटार और पुवायां के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चंद्रभाल मिश्रा सोमवार सुबह तीन बजे घर से बाहर आए थे। इस बीच सांड़ ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों और आसपास के लोगों ने आकर बचाया। उन्हें खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी सांड़ ने गांव की सावित्री देवी को भी घायल कर दिया, उनकी पसलियां दो जगह से टूट गई हैं। गांव के अमित मिश्रा, अभिषेक, शोभित, विवेक, नितिन, कपिल आदि ने बताया कि सांड़ से गांव के लोग काफी लोग परेशान है। बीडीओ को सूचना देने के बाद भी सांड़ को पकड़कर गोशाला नहीं भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में रविवार रात साढ़े आठ बजे नगर के तिकुनिया चौराहे पर बाइक सवार दो लोग सांड़ से टकराकर घायल हो गए थे। बाइक की टक्कर से सांड़ भी गंभीर घायल हो गया था। सांड़ का रात में ही भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी ने इलाज कराया है। सूचना के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने सांड़ को हाईवे से नहीं हटाया। बीडीओ चंद्रपाल यादव ने बताया कि सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed