फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   budget over, drain construction incomplete

बजट खत्म होने से अधूरा रह गया नाला निर्माण

Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
budget over, drain construction incomplete
जलालनगर में खुला पड़ा नाल व उखड़ी सड़क - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में जलालनगर से गादियाना तक नाला कवरिंग का काम होना है जो कि पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इसकी वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला कवरिंग का काम बंद होने का कारण बजट का अभाव होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत जलालनगर में स्थित नाला को कवर कराने के लिए पहले चरण में 2.15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इससे नाला को कवर करने का काम शुरू किया गया था। लेकिन बार-बार कोई न कोई बाधा आने से काम बीच में रुकता रहा। फिलहाल नाला का कवरिंग कार्य रुका हुआ है। अभी काफी नाला खुुला पड़ा है। उससे किनारे की सड़क को भी खोदकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। बच्चों और जानवरों का नाले में गिरना आम बात है। पिछले कई महीनों से रुके नाला कवरिंग के काम को पूरा कराने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र नगर निगम के अधिकारियों को दिया, लेकिन अभी तक यह काम अधूरा ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि पं. दीनदयाल योजना के तहत नाला को कवर करने के लिए पहले चरण में 2.15 करोड़ रुपये बजट पास हुआ था। काम की अधिकता की वजह से इसके बजट में बढ़ोत्तरी हो गई। 1.52 करोड़ रुपये का बजट और स्वीकृत हुआ।

इसके बाद इस प्रोजेक्ट का कुल बजट 3.67 करोड़ रुपये हो गया। बताया कि इनमें से 2.15 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए। इसकी वजह से नाला कवरिंग के काम में रुकावट आई हैं। इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के बजट का प्रयोग किया जाएगा। अधूरा पड़ा नाला कवरिंग का काम जल्द शुरू होगा। हालांकि नाला कवरिंग का कार्य वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूरा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed