फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Budget 2025 Kisan Credit Card limit increased two lakh farmers of Shahjahanpur will benefit

Budget 2025: बढ़ाई गई किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट, शाहजहांपुर के दो लाख किसानों को होगा फायदा

Sat, 01 Feb 2025 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 03:22 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में बजट पेश किया। बजट में किसानों के लिए बड़ा एलान किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है। 

विज्ञापन
Budget 2025 Kisan Credit Card limit increased two lakh farmers of Shahjahanpur will benefit
किसानों ने जताई खुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को संसद में पेश बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन से बढ़ाकर पांच लाख करने पर किसानों ने खुशी जताई है। इससे शाहजहांपुर जिले के करीब दो लाख किसानों को लाभ मिलेगा। जिले में करीब साढ़े चार लाख किसान हैं। अधिकतर किसान खेती से संबंधित आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर निर्भर होते हैं। महज चार प्रतिशत ब्याजा होने के कारण घरेलू जरूरत की पूर्ति में भी केसीसी बड़ा सहारा साबित होता है। 

विज्ञापन


अभी तक किसान केसीसी के माध्यम से तीन लाख तक कर्ज बैंक से ले सकते थे। शनिवार को संसद में पेश हुए बजट में यह तय सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। इससे किसानों के बड़े तबके को राहत मिली है। जिले के लगभग दो लाख किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। जैतीपुर के ताहरपुर निवासी हरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अब कर्ज लेने के लिए किसी के सामने हाथ पसारने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed