फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   btc dld exam

बीटीसी-डीएलएड की परीक्षाएं आज से, 544 प्रशिक्षु होंगे शामिल

Mon, 27 Sep 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
btc dld exam
शाहजहांपुर। बीटीसी-डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू होंगी। 29 सितंबर तक चलने वाली डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए डायट प्रवक्ता बीएल मौर्या को परीक्षा प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य ने बताया कि जिले के देवी प्रसाद इंटर कॉलेज और एबी रिच इंटर कॉलेज दो परीक्षा केंद्र रहेंगे। इन केंद्रों पर कुल 544 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। शांतिपूर्ण व सकुशल परीक्षा कराने के लिए डीएम की ओर से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को मजिस्ट्रेट नामित किया है। डायट प्राचार्य डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने डायट प्रवक्ता शशांक पांडे को देवी प्रसाद इंटर कॉलेज का पर्यवेक्षक और अमित कुमार को एबी रिच इंटर कॉलेज का पर्यवेक्षक बनाया है। साथ ही सचल दल प्रभारी राकेश कुमार पटेल और सचल दल के सदस्य अरुण कुमार और वरुण उपाध्याय हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने पर्यवेक्षक और सचल दल का गठन किया है। देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य अवधेश सिंह और एबी रिच इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप हैं। सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा में बीटीसी 2013, बीटीसी 2014 , बीटीसी 2015 और डीएलएड 2017 और डीएलएड 2018 के अवशेष और अनुत्तीर्ण प्रशिक्षु प्रतिभाग करेंगे। साथ ही डीएलएड 2019 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षु प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed