{"_id":"83cd47f6fd2ad7e82f1a787d474abaf0","slug":"bsnl-stalled-for-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से ठप है बीएसएनएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से ठप है बीएसएनएल
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 08 Jul 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के केबल में चार दिन पहले हुआ फाल्ट क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गया है। सेना की स्थानीय छावनी को फतेहगढ़ छावनी से लिंकअप करने के लिए विभागीय ठेकेदारों के जेल रोड पर जगह-जगह खुदाई करने से जेल रोड पर टेलीफोन की भूमिगत केबल कट गई। इससे जेल रोड और उसके आसपास के तमाम ब्रॉड बैंड और लैंड लाइन फोन सेवाएं ठप हैं। विभाग के अधिकारियोें के मुताबिक ड्रिलिंग का काम जारी रहने से भूमिगत फाल्ट ठीक करने में असुविधा हो रही है।
सेना की स्थानीय छावनी को अभी तक फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ छावनी से संपर्क के लिए बीएसएनएल की लाइनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में राष्ट्रीय महत्व की टॉप सीक्रेट सूचनाओं का आदान-प्रदान होने पर उनकी गोपनीयता भंग होने का अंदेशा बना रहता है। इसी आशंका को मिटाने के लिए सेना के अधिकारियों ने दोनों छावनी मुख्यालयों को टेलीफोन की स्पेशल लाइन से लिंकअप करने के लिए शनिवार की शाम से जेल रोड के किनारे फुटपाथों पर खुदाई शुरू कराई थी।
विभागीय ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा ड्रिल मशीन से गहरे नालीनुमा गड्ढे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने से लेकर अंटा चौराहे तक खोदे गए हैं। रविवार को खिरनीबाग चौराहे और एसपी ऑफिस के पास कराई गई खुदाई के दौरान बीएसएनएल का पहले से पड़ी केबल कट गई। इस कारण कचहरी तिराहे से लेकर जीआईसी तिराहे तक, खिरनीबाग चौराहे से बिस्मिल पार्क तक और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से लेकर गोविंदगंज तक ब्रॉड बैंड कनेक्शन और लैंड लाइन सेवाएं ठप हो गईं। इससे कई बैंकों और सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित है।
विज्ञापन
खास यह है कि टेलीफोन के भूमिगत नेटवर्क में आई इस खराबी के बावजूद ठेकेदार के कर्मचारी ड्रिलिंग का काम जारी रखे हैं। बुधवार को अंटा चौराहा से लेकर पॉवर कारपोरेशन के सर्किल ऑफिस तक सड़क के किनारे कई जगह लंबाई में गहरे गड्ढे खोद दिए गए। इससे सघन यातायात के दबाव वाली जेल रोड पर कई जगह जाम भी लगने लगा है। पिछले 72 घंटे से संचार सेवाएं अस्त-व्यस्त होने के कारण संबंधित उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
मंडलीय दूरसंचार अभियंता जेएन वाजपेयी ने बताया कि खिरनीबाग चौराहे के पास ड्रिलिंग मशीन चलाए जाने पर भूमिगत पाइप में पहले से पड़ी 50 पेयर वाली केबिल में कट लगा पाया गया है। उन्होंने बताया कि 48 पेयर पूरी तरह कट गए हैं। ड्रिलिंग का काम जारी रहने से केबिल ठीक करने के काम में दिक्कत पैदा हो रही है। डीईटी के अनुसार इस काम में बारिश का मौसम भी बाधा डाल रहा है। इसके बावजूद संचार सेवाएं सामान्य बनाने को लाइन स्टाफ जुटाया गया है।