{"_id":"690f93c7ee8b2c2ca905d7b4","slug":"brothers-accused-of-murder-arrested-in-the-case-of-murder-in-the-embankment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-157200-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेड़बंदी में हुई हत्या के मामले में हत्यारोपी सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेड़बंदी में हुई हत्या के मामले में हत्यारोपी सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र में मेड़बंदी को लेकर हुई बदायूं के अरवेश की हत्या के मामले में हत्यारोपी दोनों सगे भाई कल्लू व सोनू को पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी को लेकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बदायूं के उसावां कस्बे के वार्ड-4 निवासी धर्मेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि भाई रामवीर व अरवेश के साथ बुधवार दोपहर खेत की जोताई करने के लिए गए थे। उसावां कस्बे के वार्ड-7 निवासी कल्लू और उसका भाई सोनू खेत की मेड़ तोड़ रहे थे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी और अपने घर चले गए।
इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों भाई एक अन्य युवक के साथ वापस खेत पर आए। कल्लू ने भाई अरवेश की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमें गठित की थीं। शनिवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि गिरफ्तारी कब और कहां से हुई है, इसके बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पूछताछ की जा रही है।