{"_id":"cba5de794771e9a9d5d22cc7cc731992","slug":"brother-of-the-railway-station-in-the-afternoon-water-booth-drought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ की दुपहरी में रेलवे स्टेशन के वाटर बूथ सूखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ की दुपहरी में रेलवे स्टेशन के वाटर बूथ सूखे
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 08 May 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
पारा 40 डिग्री के पार जाने पर जब यात्रियों को प्यास लगी तो उन्होंने स्टेशन पर बने वाटर बूथों पर पानी तलाशा, लेकिन वहां सिर्फ सूखी टोटियां मिलीं। एक वाटर बूथ से बूंद-बूंद करके पानी निकल रहा था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
बिजली कटौती रेलवे की सुविधाओं पर भी भारी पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार की रात को हुई बिजली कटौती की परेशानी रेल यात्रियों को शुक्रवार को झेलनी पड़ी। बिजली सप्लाई न होने से स्टेशन पर वाटर सप्लाई न के बराबर हो सकी। इससे स्टेशन के अधिकांश वाटर बूथों की टोटियां सूखी पड़ी रहीं। दोपहर में रेल यात्री पानी पीने के लिए तरस गए। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर तक रेलवे कॉलोनियों
में भी नहीं पहुंचा पानी
रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलवे कॉलोनियों में भी पानी न पहुंचने से रेल कर्मियों को पानी की भारी किल्लत रही। रेल कर्मियों के मुताबिक भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई न आने से उन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।