{"_id":"63091e93be26f67b984cc064","slug":"brother-in-law-raped-a-female-constable-posted-in-bareilly-attacked-with-a-knife-shahjahanpur-news-bly4956202192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही से दरिंदगी: देवर पर दुष्कर्म तो ससुर पर मारपीट का लगाया आरोप, कहा- दरवाजे पर बैठा रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही से दरिंदगी: देवर पर दुष्कर्म तो ससुर पर मारपीट का लगाया आरोप, कहा- दरवाजे पर बैठा रहा पति
Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
सार
महिला कांस्टेबल के मुताबिक वह अपने घर पर थी, तभी घर में घुसकर देवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद देवर और ससुर ने घर में आकर मारपीट की। आरोप है कि उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि देवर और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
महिला ने जलालाबाद थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बरेली में तैनात है। वह जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने घर पर थी। तभी घर में घुसकर देवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद देवर और ससुर ने घर में आकर मारपीट की। आरोप है कि उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इनकार करने पर धारदार हथियार से घायल कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई है। इस दौरान पति दरवाजे पर बैठा रहा। उसने यूपी 112 में शिकायत की तो पुलिस आने पर सभी भाग गए। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन