{"_id":"6251db60fc6915404276d38a","slug":"broken-culvert-due-to-tractor-trolley-passing-jammed-shahjahanpur-news-bly480944331","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने से टूटा पुलिया का पटला, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने से टूटा पुलिया का पटला, लगा जाम
विज्ञापन
तिलहर निगोही मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का पटला टूटने से उसमें फंसी बजरी से भरी ट्राली
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। तिलहर-निगोही मार्ग पर गांव डभौरा के सामने निर्माणाधीन पुलिया का पटला ट्रैक्टर ट्रॉली निकलते ही टूट गया। बजरी भरी ट्रॉली का पहिया नाले में घुस गया। मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा।
तिलहर रेलवे स्टेशन के समीप से निगोही को जाने वाले मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। इस मार्ग पर गांव डभौरा के सामने पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। यह पुलिया अभी आधी सड़क तक बनाई जा चुकी है, जिस पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। आधी पुलिया का निर्माण जारी है। शनिवार की शाम सड़क निर्माण के लिए कोलतार लगी बजरी लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर से निकली, पुलिया का एक पटला टूट गया।
ट्रॉली का पहिया पुलिया के अंदर चला गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार निर्माण में घटिया सामग्री लगा रहे हैं, जिसके कारण निर्माणाधीन पुलिया का पटला टूट कर नीचे गिर गया। लोगों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिया पर देर शाम तक आवागमन बाधित रहा। इसके कारण दूरदराज गांव जाने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

शाहजहांपुर में शनिवार को सुबह मोहल्ला ऐमनजई जलालनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से क्षतिग- फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन