फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride refused to marry after seeing the drunken groom quarrels on both sides barati returned police involved

शाहजहांपुर: नशे में दूल्हे के पैर लड़खड़ाते देख दुल्हन का शादी से इनकार, खाली हाथ लौटी बरात

Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
सार

दुल्हन के शादी से मना करने की जानकारी जब दूल्हा पक्ष को हुई तो सभी का नशा हिरन हो गया। काफी देर तक दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन के पिता और अन्य रिश्तेदारों को मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती के भविष्य के कारण वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
bride refused to marry after seeing the drunken groom quarrels on both sides barati returned police involved
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाहजहांपुर में शराब के नशे में दूल्हे के पैर लड़खड़ाते देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मनाने पर भी जब दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने तो दूल्हे के परिजनों ने उन्हें मैरिज लॉन के बाहर जाने से रोक दिया। दुल्हन के पिता ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर दुल्हन पक्ष को बाहर निकाला।

विज्ञापन


खुटार कस्बे की रहने वाली युवती की शादी सदर बाजार क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी युवक से तय हुई थी। गुरुवार की शाम सदर बाजार क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। दुल्हन अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मैरिज लॉन आ गई। उसके बाद सभी बरात आने का इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन


तय समय पर बरात आई, लेकिन दूल्हा शराब के नशे में था। दूल्हे के कुछ रिश्तेदार और दोस्त भी शराब के नशे में धुत थे। ये सब देखकर दूल्हन पक्ष के लोग खफा हो गये। दुल्हन के पिता और दूल्हे के परिजनों में शराब पीने को लेकर नोकझोंक भी हुई। बताया जा रहा है कि नशे के कारण दूल्हा घोड़ी पर भी नहीं चढ़ पा रहा था। दूल्हे के शराब पीकर लड़खड़ाने की खबर जब दुल्हन के कानों तक पहुंची तो वह सन्न रह गई। फिर उसने कड़ा फैसला लेते हुए शादी से ही इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना फैसला उसने घरवालों को बताया तो वे लोग भी सहमत हो गए। दुल्हन के शादी से मना करने की जानकारी जब दूल्हा पक्ष को हुई तो सभी का नशा हिरन हो गया। काफी देर तक दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन के पिता और अन्य रिश्तेदारों को मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती के भविष्य के कारण वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। दुल्हन भी अपने निर्णय पर डटी रही। 


तमाम प्रयासों के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को मैरिज लॉन से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद दुल्हन के पिता ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में बातचीत हुई लेकिन दूल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे पक्ष को दूर करके दुल्हन और परिजनों को मैरिज लॉन से बाहर निकाला गया और वे खुटार लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed