फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brahmin community felicitated Jitin

Shahjahanpur News: ब्राह्मण समाज ने किया जितिन का अभिनंदन

Sun, 20 Jul 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community felicitated Jitin
प्रसाद भवन में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का अ​भिनंदन करते ब्राह्मण समाज के पदा​धिकारी। स्रोत
शाहजहांपुर। जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर परशुरामपुरी किए जाने की कवायद आगे बढ़ने पर ब्राह्मण समाज ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का आभार जताया है। पदाधिकारियों ने जितिन को फूलमाला पहनाकर अभिनंदन भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रसाद भवन में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से लाखों लोगों की मांग पूरी होने जा रही है। जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर भगवान परशुराम की जन्मस्थली के आधार पर परशुरामपुरी करने की मांग को केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। इसके साथ ही भगवान परशुराम जन्मस्थली के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कराने में केंद्रीय मंत्री का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

इस दौरान ब्राह्मण समाज के संरक्षक केशव मिश्रा, केके शुक्ला, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, हरिशरण वाजपेयी, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, विनोद अवस्थी, विनीत मिश्रा, आलोक मिश्रा, मनुज दीक्षित, संजय मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी, कौशल मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed