{"_id":"57f7e7364f1c1b6d5326f908","slug":"boxcar-young-man-had-committed-suicide-by-jumping-ahead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा स्टेशन के पास हुआ हादसा, नहीं हो सकी पहचान
आधे घंटे तक डाउन लाइन पर प्रभावित रहा रेल यातायात
शुक्रवार को रोजा रेलवे स्टेशन के पास सामने से आती मालगाड़ी के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग होने के कारण डाउन मेल पर करीब आधा घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रोजा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर अंबाला से वाया सीतापुर होते हुए गोंडा जाने वाली मालगाड़ी को आना था। यहां उसमें डीजल देने के अलावा स्टाफ भी बदला जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोजा स्टेशन के उत्तरी किनारे पर एक 25 साल का युवक खड़ा था। मालगाड़ी के सामने पहुंचते ही युवक ने उसके आगे छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया। युवक के शरीर के दो टुकड़े होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मेमो के आधार पर जीआरपी प्रभारी परमहंस तिवारी मौके पर पहुंचे और रेल लाइन के बीचो- बीच पड़े शव को हटवाया। उन्होंने बताया कि मृृतक नीले रंग की धारीदार और काही रंग की पैंट पहने है। एक कान में लोहे का छल्ला है। मृतक ने पीतल की एक अंगूठी पहनी है, जिस पर राम लिखा है। उनके अनुसार मृतक पहनावे से बंजारा या राजस्थान क्षेत्र के थारू जाति का मालूम हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।