{"_id":"69c2f56d54f99d294c04431d","slug":"box-after-box-and-a-cake-on-top-of-itwhoever-checks-my-copy-one-in-a-million-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168852-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डिब्बे पे डिब्बा और उस पर केक...जो मेरी कॉपी जांचे, लाखों में एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डिब्बे पे डिब्बा और उस पर केक...जो मेरी कॉपी जांचे, लाखों में एक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में अजब-गजब उत्तर देखकर परीक्षक अचंभित हैं। कुछ ने शायरी लिखकर परीक्षक की तारीफ करने में कसर नहीं छोड़ी तो कई ने परिवार की मजबूरियां भी गिनाईं हैं। कॉपियों पर विद्यार्थियों के लिखीं अजीबो-गरीब बातें मूल्यांकन केंद्रों पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दूसरी ओर कॉपियों में नोट निकलने का सिलसिला भी जारी है।
जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद कॉलेज व एसपी इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों के उत्तर के साथ ही काफी ऐसे बातें भी सामने आ रही हैं, जिन्हें पढ़कर परीक्षक भी खिलखिला उठते हैं।
देवी प्रसाद कॉलेज पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका पर छात्र ने शायरी लिखकर परीक्षक को साधने का प्रयास किया। उसने लिखा कि डिब्बे पे डिब्बा और उस पर केक, जो हमारी कॉपी जांचें, वह लाखों में एक। इसी तरह एक अन्य कॉपी में लिखा कि हमें जो लिखना था वह लिख दिया, गुरुजी अब आपकी मर्जी। एक छात्र ने कुछ प्रश्नों को हल करने के बाद राम-राम लिखा है। अधिकतर बातें गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे कठिन विषयों की कॉपियों में सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
धनराशि निकलने का सिलसिला जारी
केंद्रों पर गणित और केमिस्ट्री की कठिन विषयों के उत्तर नहीं दे पाने के कारण छात्र-छात्राएं नोट भी संलग्न कर रहे हैं। केंद्राें पर कॉपियों से नोट निकलने का सिलसिला जारी है। दूसरी ओर कुछ परीक्षक बताते हैं कि कुछ विद्यार्थी प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाने पर पूरा प्रश्न पत्र ही उतार दे रहे हैं।