{"_id":"6aa9a0377853686a570c3481","slug":"bowed-before-the-guru-granth-sahib-and-sought-blessings-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184700-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका और लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका और लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गुरुद्वारा श्री कुटिया साहिब में संत समागम में शीश नवाने के लिए लाइन में लगी संग
शाहजहांपुर। शहर के तेल टंकी स्थित श्री गुरुनानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब के संस्थापक संत बाबा सुखदेव सिंह की 43वीं पुण्यतिथि पर आयोजित महासमागम में गुरुवाणी से संगत निहाल हो गई। मंगलवार को बड़ी संख्या में संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
सुबह दस बजे से ही गुरुद्वारे में संगत के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच कुटिया साहिब में रखे गए श्री अखंड साहिब के पाठ हुए। संगत ने दरबार हॉल में कतारबद्ध होकर गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर श्रद्धा प्रकट की। संत बाबा सुखदेव सिंह के चित्र के समक्ष भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
अमृतसर से पहुंचे ज्ञानी जितेंद्र सिंह और प्रिंसिपल सुखवंत सिंह ने गुरुवाणी के माध्यम से संतों की सेवा और उनके बताए मार्ग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत बाबा सुखदेव सिंह ने शाहजहांपुर ही नहीं, आसपास के जिलों की संगत के कल्याण के लिए भी कार्य किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अमृतपान का आयोजन हुआ, जिसमें 50 श्रद्धालुओं ने अमृत ग्रहण कर पूर्ण नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कुटिया साहिब के संरक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को संत बाबा सुखदेव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष नवनीत कौर, हरभजन पृथी, परमीत सिंह होड़ा, मंजीत सिंह, अरविंदर सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौरव कौशल ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर कई लोगों का परीक्षण कर दवा दी।