{"_id":"66f6b753b1686cb0ea0b7293","slug":"bovine-animal-gets-stuck-in-dumper-and-gets-dragged-on-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127953-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डंपर में फंसकर हाईवे पर घिसटता चला गया गोवंशीय पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डंपर में फंसकर हाईवे पर घिसटता चला गया गोवंशीय पशु
Fri, 27 Sep 2024 07:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। लिपुलेख-भिंड हाईवे के शाहजहांपुर मार्ग पर बुधवार रात करीब दस बजे सड़क किनारे बैठा एक गोवंशीय पशु डंपर की चपेट में आकर उसके नीचे फंस गया। करीब दो किमी तक घिसटता चला गया। जानकारी पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुनारा मोड़ के पास डंपर घेर लिया और पुलिस की सूचना दे दी। इस हादसे को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
हिंदूवादी संगठनों के विपिन सिंह छोटू, सोनू यादव, छोटे गुर्जर, मनोज सिंह आदि ने बताया कि टक्कर लगने पर पशु डंपर के पिछले हिस्से में फंस गया था। इसके बावजूद चालक नहीं रुका और डंपर दौड़ाता रहा। इससे पशु का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर कोतवाल प्रदीप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के गुस्से को शांत कर डंपर को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि मृत गोवंश को दफन करा दिया गया है। इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-- -
फिर सुस्त पड़ गया अभियान
एक सितंबर को कटियुली के पास हाईवे पर बैठे 14 गोवंशीय पशु और इससे पहले फर्रुखाबाद हाईवे पर बरेली की तरफ अतिबरा मोड़ के पास पांच गोवंशीय पशु वाहनों की चपेट में आने से मर गए थे। इन हादसों के बाद सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ प्रह्लाद सिंह की देखरेख में अभियान चलाकर सड़क पर मौजूद रहने वाले करीब सवा सौ गोवंशीय पशु पकड़कर गोशालाओं में भिजवाए गए थे। बाद में छुट्टा पशु पकड़ने का अभियान सुस्त पड़ गया। बड़ी संख्या में निराश्रित पशुओं के झुंड अब भी सड़कों से लेकर गांव व खाली पड़े मैदानों में देखे जा रहे हैं। एडीओ विश्वकांत मिश्रा ने बताया कि पशुओं को पकड़ने का अभियान रुका नहीं, बल्कि समय-समय पर चलता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही छुट्टा पशु पकड़ने का अगला चरण शुरू होगा।