शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के फजलुर्रहमान खां केंद्रीय पुस्तकालय में ‘राष्ट्रीय पठन दिवस’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच छात्र-छात्राओं में पढ़ने की प्रवृत्ति डालने के लिए निःशुल्क पुस्तकें बांटी गईं।
प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खान ने कहा कि पुस्तकें-ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन की आदत विकसित करनी चाहिए। लाइब्रेरियन सैयद अनीस अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय पठन दिवस प्रत्येक वर्ष 19 जून को केरल के प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं पुस्तकालय आंदोलन के जनक पीएन पणिक्कर की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत, साक्षरता और ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम में विकास कुमार, जहीर अहमद, शहरोज खां, शाहरुख हुसैन, निदा, बुशरा, अविकल, अंकुल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद