फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Books could not reach the blocks...read the old book now

Shahjahanpur News: ब्लॉकों में नहीं पहुंच पाई किताबें...अभी पुरानी से पढ़ेंगे बच्चे

Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Books could not reach the blocks...read the old book now
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बांटने के लिए आईं किताबें अभी तक ब्लॉक संसाधन केंद्रों तक नहीं पहुंच पाई हैं। इसके पीछे की वजह टेंडर न होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जनपद के 1805 प्राइमरी, 516 जूनियर और 442 कंपोजिट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए होली के बाद बीआरसी लालपुर गोदाम में किताबों की खेप आ गई थी। कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के लिए हिंदी माध्यम की 14,77,995, अंग्रेजी माध्यम में 77,939 व उर्दू माध्यम में 14411 किताबें आई थी। किताबों को बीआरसी तक पहुंचाने के लिए तीन टेंडर डाले गए थे। इनमें दो के टेंडर गलत होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। जल्दी किताबें आने से संभावना थी कि टेंडर होने के बाद पहली अप्रैल को किताबें बीआरसी तक पहुंचाकर बांट दी जाएंगी। लेकिन अभी तक किताबें ब्लॉकों तक नहीं पहुंच सकी हैं। इसके चलते सत्र के पहले दिन बच्चों को नई किताबें मिलना संभव नहीं होगा। वहीं, टेंडर न होने के कारण किताबों को बीईओ से स्वयं उठवाने के लिए अधिकारियों द्वारा मैसेज किया गया। ऐसे में अपने खर्च से बीईओ किताबें उठवाने को लेकर तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


-किताबों को बीआरसी तक पहुंचाने के लिए अभी टेंडर नहीं हो पाया है। इसलिए अभी बच्चों को किताबें मिलने में थोड़ा समय लगेगा। पुरानी किताबें बच्चों को दे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र मौर्या, बीईओ, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed