{"_id":"570956684f1c1bb12dc811db","slug":"bonds-was-being-served-substandard-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉ में परोसा जा रहा था घटिया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉ में परोसा जा रहा था घटिया खाना
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बॉ में परोसा जा रहा था घटिया खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में शनिवार को एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने औचक निरीक्षण किया तो तमाम खामियां पकड़ी गईं। एसडीएम ने वार्डन अनीता शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने को कहा। निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल की छात्राओं को घटिया भोजन दिया जा रहा था। किचन में मिले मसाले, नमक आदि भी घटिया किस्म का मिला। यह देखकर एसडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने वार्डन को कड़ी तावनी देते हुए ब्रांडेड मसाले, नमक आदि मंगाने के निर्देश दिए। स्कूल के आवासीय कमरों में भारी गंदगी पाई गई। बेंच, तख्त टूटे, बेड शीट फटी हुई और गंदी मिलीं। स्कूल में पंजीकृत सौ छात्राओं में मौके पर 51 छात्राएं ही मिली। वार्डन ने बताया कि सात छात्राएं तीन माह से स्कूल नहीं आई हैं और 42 छात्राएं होली पर घर जाने के बाद नहीं लौटी हैं। एसडीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित छात्राओं के अभिभावकों को नोटिस भेजे जाने और छात्राओं की उपस्थित सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। स्कूल की बाउंड्री बाल नहीं होने से आ रही समस्याओं का पता चलने पर एडीएम ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा और समस्या का निदान कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्कूल की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इसके बाद एसडीएम ने बीआरसी पर चल रही शिक्षकों की बैठक में पहुंचकर कहा कि हर स्कूल में स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए और स्कूल में बनने वाला एमडीएम शिक्षक खुद खाकर देखें फिर बच्चों को खिलवाएं।
वार्षिक परीक्षा हो जाने के कारण कुछ छात्राएं कम आ रही हैं, उनके अभिभावकों को कहा गया है कि छात्राओं को स्कूल भेजें।
अनीता शुक्ला, वार्डन कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल खुटार
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा हो जाने के कारण कुछ छात्राएं कम आ रही हैं, उनके अभिभावकों को कहा गया है कि छात्राओं को स्कूल भेजें।
अनीता शुक्ला, वार्डन कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल खुटार