{"_id":"b944d5d85527019c31006e7574bac353","slug":"bogus-sale-deed-to-report-against-five-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैनामा कराने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बैनामा कराने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट
पुवायां/शाहजहांपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मैनारी के बाबूराम ने पांच लोगों के खिलाफ जमीन का फर्जी बैनामा कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बैनामा लेखक को भी नामजद कराया गया है। पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया था।
बाबूराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 अगस्त 1998 को उसने गांव के ही जवाहर सिंह से एक एकड़ से अधिक भूमि का बैनामा कराया था। 12 जुलाई 2013 को जवाहर सिंह ने उक्त भूमि का गांव बिलैया निवासी सुशील कुमार की पत्नी गुड्डी देवी के नाम बैनामा कर दिया। जानकारी होने पर उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
अधिकारियों को पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने जवाहर सिंह, गुड्डी देवी, बैनामे में गवाह गुड्डी देवी के देवर शंभू और अशोक कुमार और बैनामा लेखक पुवायां के नागराज सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।