{"_id":"6a286bcbfea3a60b6305025c","slug":"body-of-youth-who-went-fishing-found-floating-in-garra-river-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175678-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मछली पकड़ने गए युवक का गर्रा नदी में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मछली पकड़ने गए युवक का गर्रा नदी में उतराता मिला शव
विज्ञापन
खुदागंज। मछली पकड़ने के लिए गर्रा नदी के किनारे जाने को कहकर रविवार को सुबह घर से निकले नवादा दरोबस्त गांव के 28 वर्षीय राजीव कुमार का शव मंगलवार को दिन में पूर्वाह्न 11 बजे नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने और शव को कब्जे में लेकर गांव के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को देर शाम तक राजीव के घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों में भी मालूम किया, लेकिन राजीव का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को करीब 11 बजे गर्रा नदी किनारे पशु चरा रहे गांव के कुछ लोगों ने नदी में एक शव उतराता देखा। उन्होंने शव को नदी से बाहर निकालकर उसकी पहचान राजीव कुमार के रूप में की।
जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का मानना है कि राजीव की नदी में डूबने से मौत हुई है। सीओ इशिका सिंह के अनुसार युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। संवाद