फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of young man found in dry drain; had been missing for six days.

Shahjahanpur News: सूखे नाले में पड़ा मिला युवक का शव, छह दिन से था लापता

Tue, 14 Apr 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Body of young man found in dry drain; had been missing for six days.
आकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के चकझाऊ गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश का शव सोमवार की शाम सिंधौली थाना क्षेत्र के गरगैया गांव स्थित सूखे नाले में पड़ा मिला। वह पिछले छह दिन से लापता था।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामसुधार ने बताया कि वह काफी समय से परिवार के साथ सिंधौली के कटिया गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार की सुबह करीब दस बजे बेटा काम करने के दौरान ईंट-भट्ठे से चला गया। शाम तक बेटे के वापस न आने पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बेटा फोन कमरे पर ही छोड़ गया था। जिस कारण उससे संपर्क नहीं हो सका। रिश्तेदारियों में भी बेटे की जानकारी की, लेकिन सभी ने मना कर दिया। इसके बाद दूसरे दिन थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सोमवार की शाम पुलिस से पता चला कि बेटे का शव गरगैया गांव स्थित एक सूखे नाले में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गया तो बेटे का शव फूला हुआ था। शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों का शव को देख हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। बहन संजोली व मां मीना गुमसुम हो गई हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने अब तक कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed