फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of mentally ill elderly woman found on bypass road

Shahjahanpur News: बाइपास मार्ग पर मिला मानसिक रूप से बीमार वृद्ध महिला का शव

Sat, 11 Jul 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Body of mentally ill elderly woman found on bypass road
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बाइपास मार्ग पर एक दोपहिया वाहन एजेंसी के पास शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे मानसिक रूप से बीमार एक वृद्ध महिला का शव पड़ा पाया गया। वृद्धा की पहचान फर्रुखाबाद जिले के टीला मसैनी क्षेत्र की आवास विकास काॅलोनी निवासी श्यामपाल की पत्नी जानकी देवी (100) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

राहगीरों से शव देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा की पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद जानकी देवी को तलाश करते हुए उनके घरवाले भी यहां पहुंच गए। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और शुक्रवार को सुबह वह घर से बिना बताए निकल गईं थीं।
विज्ञापन

परिजनों ने यह भी बताया कि जानकी देवी अपने बड़े पुत्र रामू के साथ रहती थीं। सुबह तड़के रामू दवा लेने के लिए कानपुर चले गए और इसी बीच वह भी घर से निकल गईं। सीओ ज्योति यादव के अनुसार बुजुर्ग महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed